अपनी मांग़ को लेकर महिला मेट बहनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया
अपनी मांग़ को लेकर महिला मेट बहनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया
मिर्जापुर जिले में महिला मेट बहनों ने जिलाधिकारी कार्यालय आकर एक ज्ञापन दिया। महिला मेट बहनों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याओं को रखा। महिला मेट बहनों का कहना है कि हमें रोजगार दिया जाए। या तो रोजगार सेवक की तरह हमारा भी मानदेय निश्चित किया जाए। और जो 20 श्रमिक का प्रतिबंध लगा है उसको हटाया जाए। गांव में अगर मनरेगा का कार्य शुरू हो रहा है तो सबसे पहले मेट बहनों को अवसर दिया जाए। इस मौके पर सभी ब्लॉक की कई महिला मेट बहने मौजूद रहीं। मिर्जापुर से गंगा प्रसाद की खास रिपोर्ट