logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत ऑनलाइन निःशुल्क प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 25 अप्रैल

शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंर्तगत ऑनलाइन निःशुल्क प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 25 अप्रैल

डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र भिण्ड ने बताया है कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के गैर-अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश हेतु दिनांक 02 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया था।
आवंटन उपरांत पालकों को दिनांक 03 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक अपने बच्चों का आवंटित विद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिन बच्चों द्वारा प्रवेश नहीं लिया गया है। उनको एस.एम.एस के माध्यम से सूचना भी प्रदान की गयी थी। उक्त अवधि में अधिकांश बच्चों द्वारा प्रवेश प्राप्त कर लिया गया है। तथापि, कुछ पालकों द्वारा अवगत कराया गया है कि वे विभिन्न कारणों से निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रवेश नहीं ले सके, जबकि वे अपने बच्चे का प्रवेश कराना चाहते हैं।
अतः छात्र हित को दृष्टिगत रखते हुए प्रथम चरण में आवंटित विद्यालय में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 से बढ़ाकर दिनांक 25 अप्रैल 2026 तक की गई है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department of School Education, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

40
907 views

Comment