logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भगवान परशुराम समाज के सभी वर्गों के मार्गदर्शक थे : ओ.पी. सिहाग

पंचकूला, 19 अप्रैल : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर पंचकूला में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेक्टर-15 स्थित मंदिर में ब्राह्मण वेल्फेयर सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम तथा सेक्टर-12ए स्थित परशुराम भवन में जागृत ब्राह्मण सभा एवं अन्य ब्राह्मण संगठनों द्वारा भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जजपा पंचकूला जिला अध्यक्ष ओ.पी. सिहाग, प्रदेश उपाध्यक्ष के.सी. भारद्वाज और जिला कार्यालय सचिव सुरिंदर चड्डा ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उपस्थित लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दीं।
ओ.पी. सिहाग ने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय समाज के सभी वर्गों के मार्गदर्शक रहे हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं, इसलिए हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व उपायुक्त महाबीर कौशिक, कांग्रेस की नव घोषित मेयर उम्मीदवार श्रीमती सुधा भारद्वाज, एम.पी. शर्मा, श्रीमती रंजीता मेहता, सुनील वशिष्ठ, सुनील भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0
0 views

Comment