logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अग्निशमन सप्ताह पर वैशाली में जागरूकता अभियान तेज, मॉल व कोचिंग सेंटरों में मॉक ड्रिल

वैशाली/ बिहार में मनाए जा रहे अग्निशमन सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) के तहत वैशाली जिले में रविवार को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर अनुमंडल अग्निशमालय, हाजीपुर की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सचेत किया।
अभियान के दौरान कोचिंग सेंटरों में छात्र-छात्राओं और संचालकों को आग से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही भवनों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच भी की गई। इसके अलावा फ्लिपकार्ट कंपनी और विभिन्न मॉल परिसरों में मॉक ड्रिल आयोजित कर आग लगने की स्थिति में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया देने का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान आम लोगों के बीच पंपलेट बांटकर अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। अधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस मनाया जाता है, जो शहीद अग्निशमन कर्मियों की स्मृति को समर्पित है।
जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि आग से बचाव के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। घरेलू गैस सिलेंडर, बिजली के उपकरणों और ज्वलनशील पदार्थों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें तथा समय-समय पर उनकी जांच कराते रहें। आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन सेवा (डायल 101/112) को सूचना दें और सुरक्षित स्थान की ओर जाएं।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने आसपास मौजूद इमरजेंसी एग्जिट की जानकारी होनी चाहिए। थोड़ी सी सतर्कता और जागरूकता से बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की है।

0
24 views

Comment