अमृतसर की चारों विधानसभाओं में भाजपा द्वारा मंडल स्तर पर पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रक्षिक्षण शिविर संपन्न: हरविंदर सिंह संधू
अमृतसर, 19 अप्रैल (अभिनंदन सिंह)
भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026' के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अमृतसर (श.) की उत्तरी विधानसभा में अशोक वाटिका स्कूल में शिविर का आयोजन विधानसभा प्रभारी सुखमिंदर सिंह पिंटू की अध्यक्षता में, केन्द्रीय विधानसभा में प्रेम आश्रम स्कूल में विधानसभा प्रभारी डॉ. राम चावला की अध्यक्षता में तथा पश्चिमी विधानसभा में डी.आर. माडर्न स्कूल, खंडवाला में विधानसभा प्रभारी कुमार अमित की अध्यक्षता में अलग-अलग शिविरों का आयोजन किया गया। कुछ दिन पूर्व पूर्वी विधानसभा में शिविर का आयोजन अजीत विद्यालय, मॉल मंडी में विधानसभा प्रभारी डॉ. जगमोहन सिंह राजू की अध्यक्षता में शिविर के इंचार्ज मोहित महाजन द्वारा किया गया था।
उत्तरी विधानसभा के शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने ज्योति प्रज्वल्लित कर किया। केन्द्रीय विधानसभा में शिविर का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश महासचिव राकेश राठौर ने दीप प्रज्वल्लित कर किया तथा पश्चिमी विधानसभा में शिविर का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रशिक्षण शिविरों के प्रदेश प्रभारी मंजीत सिंह राय ने दीप प्रज्वल्लित कर किया।
उत्तरी विधानसभा में आयोजित शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचाधारा, कार्यपद्धति व कार्यशैली की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. तुली ने संगठन तथा उसकी कार्यशैली के बारे कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी।
प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों और कार्य करने के तौर तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी।
ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास तथा कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
सुखमिंदर सिंह पिंटू ने पारिवारिक जागरूकता पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की तथा उनसे आज परिवारों में एकजुटता की आ रही कमी के कारणों तथा उन्हें संभालने संबंधी विचार साँझा किए।
मंजीत सिंह राय ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को पार्टी की बूथ तक की सरंचना तथा उनके संचालन तक की पद्धति की जानकारी दी।
सुखमिंदर सिंह पिंटू ने उत्तरी विधानसभा के शिविर में आए हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का शिविर में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया।
डॉ. राम चावला ने केन्द्रीय विधानसभा के शिविर में आए हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का शिविर में शामिल होने के लिए आभार जताया।
कुमार अमित ने पश्चिमी विधानसभा के शिविर में आए हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का शिविर में शामिल होने के लिए आभार जताया।
हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, सांगठनिक ढांचे को मजबूत करना और जनसेवा के लिए प्रेरित करना है। इन प्रशिक्षण शिविरों में बीजेपी के नए व पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सरंचना, कार्यप्रणाली तथा कार्यपद्धति के बारे में अवगत करवा कर उन्हें राजनीति के साथ साथ राष्ट्र व समाज सेवा हेतु प्रेरित किया जाता है। ऐसे कैंप कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता, समर्पण और सेवा भावना को और मजबूत करने के साथ साथ प्रेरणादायक सिद्ध होते हैं।