logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रधानमंत्री के संबोधन पर सियासी घमासान, ठोस घोषणा न होने पर उठे सवाल


नई दिल्ली: सूत्र
नरेंद्र मोदी के हालिया राष्ट्र संबोधन को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो गई है। हर बार की तरह इस बार भी लोगों की निगाहें प्रधानमंत्री के भाषण पर टिकी थीं, जहां किसी बड़ी घोषणा, नई नीति या ठोस उपलब्धियों की उम्मीद की जा रही थी।
हालांकि, इस बार भाषण में कोई बड़ी या स्पष्ट घोषणा सामने नहीं आई, जिससे कई लोगों में निराशा देखी गई।
प्रधानमंत्री का संबोधन मुख्य रूप से महिला आरक्षण विधेयक और मतदाता क्षेत्र पुनर्रचना (डिलिमिटेशन) जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहा। उन्होंने संसद में इन विषयों पर अपेक्षित प्रगति न होने के लिए विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया।
भाषण के दौरान इंडियन नॅशनल काँग्रेस पर भी तीखा हमला बोला गया। प्रधानमंत्री ने जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक के नेतृत्व पर देश के विकास में बाधा डालने के आरोप लगाए। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमाने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं, विपक्ष का कहना है कि सरकार ने इन महत्वपूर्ण विधेयकों पर सर्वसम्मति बनाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए। उनका आरोप है कि केवल दोषारोपण से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस पहल और संवाद की जरूरत है।
राजनीतिक बयानबाजी के बीच आम जनता की अपेक्षा साफ नजर आती है—विकास, स्थिरता और जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले निर्णय।
अब बड़ा सवाल यही है कि देश को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति चाहिए या ठोस कार्यवाही की दिशा में कदम?

20
905 views

Comment