रामनामी समाज सेवा समिति विशाल चार दिवसीय मेले का भव्य आयोजन
रिपोर्ट- सुनील कर पुरैना
भटगांव/ शक्ति - रामनामी समाज सेवा समिति के द्वारा शक्ति जिले के मालखरौदा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम तुलसीडीह (बड़ेमुड़पार) ढाबा खार में चार दिवसीय विशाल राम - राम भजन मेले का आयोजन होना तय किया गया है। उक्त जानकारी रामनामी समाज सेवा समिति बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष श्री भजन लाल डोंडे द्वारा दिया गया हैं। तथा उन्होंने बताया कि उक्त मेले का आयोजन पौष शुक्ल पंचमी से पौष शुक्ल नवमी को भंडारा के साथ संपन्न होगा व उन्होंने ये भी कहा कि सभी राम राम जन, से अनुरोध किया कि भारी से भारी संख्या में पहुंचकर मेले को संपन्न बनाकर व राम जी के गुणगान करके पुण्य के भागी बने। तथा आयोजक समिति के द्वारा सभी सर्कस, झूला, मिनी बाजार, होटल, टॉकीज, कपड़ा व्यापारी, खिलौना आदि सभी मनोरंग के साधन के पास से बहुत कम पैसा लिया जाना तय किया गया है।