एसपी आशुतोष शेखर ने संभाली कमान,भरोसे और बदलाव की नई उम्मीद जगी
की सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की उम्मीदों के साथ आज जिले को अपना नया कप्तान मिल गया,आईपीएस अधिकारी आशुतोष शेखर ने औपचारिक रूप से पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया,पदभार संभालते ही उनके तेवर साफ दिखे सिस्टम में सुधार,अपराध पर सख्ती और जनता के बीच भरोसा कायम करना उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है।
कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की,जहां कानून व्यवस्था की मौजूदा स्थिति की गहन समीक्षा की गई,उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध और अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं होगी,आम लोगों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करना है,आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे,यह हमारी जिम्मेदारी है,पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाकर हम अपराध पर सख्ती से कार्रवाई करेंगे,किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि अब जिले में पुलिसिंग का अंदाज बदलने वाला है,सख्ती भी होगी और संवेदनशीलता भी ताकि आम लोगों को न्याय मिले और अपराधियों में कानून का खौफ कायम रहे,नई जिम्मेदारी के साथ एसपी आशुतोष शेखर के सामने कई चुनौतियां जरूर हैं,लेकिन जिस आत्मविश्वास और स्पष्ट सोच के साथ उन्होंने शुरुआत की है,उससे यह उम्मीद जरूर जगी है कि आने वाले दिनों में जिले की कानून व्यवस्था में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
अब देखना यह है कि यह नई कमान जमीनी हकीकत को कितना बदल पाती है,लेकिन फिलहाल शहर की नजरें अपने नए एसपी पर टिकी हैं उम्मीदों के साथ,भरोसे के साथ।