logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज कन्नौज जिले के तिर्वा विधान सभा के सेक्टर हरीपुर बूथ गठन बहुजन समाज पार्टी (BSP) द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम

📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज
कन्नौज जिले में बहुजन समाज पार्टी (BSP) द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के निर्देश पर बूथ स्तर पर संगठन का गठन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस दौरान बैठक में बहन मायावती जी की सरकार में कराए गए विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मण्डल प्रभारी सतेंद्र कुमार भारती, विधानसभा प्रभारी महेंद्र सिंह दोहरे तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य सरोज गिहार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना बताया गया।
🎤 संवाददाता: अमित कुमार
AIMA Media, कन्नौज

13
5463 views

Comment