आचार्यकुलम में डिंडोरी की निलाद्री बिलैया ने रचा सफलता का इतिहास, CBSE 10वीं में 96% अंक हासिल
डिंडोरी – पतंजलि योगपीठ के आवासीय विद्यालय आचार्यकुलम हरिद्वार (उत्तराखंड ) में अध्ययनरत डिंडोरी जिले की छात्रा निलाद्री बिलैया ने CBSE 10 वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उत्कृष्ट उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे परिवार और आदिवासी अंचल का नाम रोशन हुआ है।
निलाद्री, डिंडोरी के प्रतिष्ठा व्यवसायी रीतेश बिलैया (बिलैया चश्मे )एवं ऋतुपर्ण बिलैया की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, सहपाठियों और जिलेवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि निलाद्री शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही है। उन्होंने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच के बल पर यह सफलता हासिल की है।
परिजनों ने बताया कि निलाद्री की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अपनी निरंतर मेहनत को दिया है।