logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लोकेशन रायगढ़ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अनिल तिवारी रायगढ़ “लौटी मुस्कान—128 मोबाइल रिकवर, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्वामियों को सौंपे” रायगढ़ के साइबर पुलिस

लोकेशन रायगढ़ छत्तीसगढ़
रिपोर्टर अनिल तिवारी रायगढ़
“लौटी मुस्कान—128 मोबाइल रिकवर, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्वामियों को सौंपे”
रायगढ़ के साइबर पुलिस थाना ने बिहार, कोलकाता समेत कई जिलों में एक्टिव मोबाइल ट्रैक कर वापस मंगाए
महंगे ब्रांडेड मोबाइल बरामद—25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति सुरक्षित लौटाई गई
मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट जरूरी—साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर ने बताया पूरा सिस्टम
मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोग हुए बेहद खुश—एसएसपी और साइबर टीम को दिया धन्यवाद
“गुम मोबाइल का उपयोग करना अपराध, तुरंत थाना में जमा करें—नहीं तो ट्रैक कर कार्रवाई होगी” — एसएसपी शशि मोहन सिंह
19 अप्रैल, रायगढ़ । साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आज दिनांक 19/04/2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी, साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक और साइबर की टीम की उपस्थिति में साइबर पुलिस थाना रायगढ़ द्वारा गुम एवं चोरी हुए 128 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके वास्तविक स्वामियों को वितरित किए गए।
जिले के थानों में गुम मोबाइल की शिकायतों के निराकरण हेतु भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। जिले से संबंधित सभी शिकायतों की मॉनिटरिंग साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक और उनकी टीम द्वारा की जाती है। जैसे ही शिकायतकर्ता CEIR पोर्टल पर अपने गुम मोबाइल की जानकारी दर्ज करता है, संबंधित सिम ब्लॉक कर दी जाती है और इसकी सूचना साइबर थाना को प्राप्त होती है। इसके बाद पुलिस द्वारा मोबाइल को ट्रैकिंग में रखा जाता ह

0
100 views

Comment