TOP HEADLINES
1️⃣ *लखनऊ*: महिला आरक्षण बिल गिरने पर सियासी संग्राम। BJP की PC में *CM योगी का हमला*- 'विपक्ष का आचरण महिला विरोधी। सपा परिवार तक सीमित, कांग्रेस प्रगति की विरोधी। ये आक्रोश INDI गठबंधन को भारी पड़ेगा। आधी आबादी के मन में गुस्सा है।'
2️⃣ *लखनऊ*: *अखिलेश यादव का पलटवार*- 'ये नए जमाने की नारी को स्वीकार नहीं करते। भाजपा की बदनीयत की हार है। महिला आरक्षण बिल की हार भाजपा की हार है। जागरूक महिलाएं इन्हें वोट नहीं देंगी। TV सीरियल देखकर काम करते हैं।'
3️⃣ *उत्तराखंड*: *चारधाम यात्रा 2026 शुरू*। अक्षय तृतीया पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले। CM धामी ने PM मोदी के नाम पहली पूजा की। 18.9 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। केदारनाथ के लिए 6.5 लाख, बद्रीनाथ 5.5 लाख रजिस्ट्रेशन।
4️⃣ *लखनऊ*: *गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को*। PM मोदी करेंगे उद्घाटन। मेरठ से प्रयागराज तक 594 KM लंबा एक्सप्रेसवे 11 जिलों को जोड़ेगा।
📌 *UP क्राइम-हादसा*
▪️ *कानपुर देहात*: छत पर धक्का-मुक्की में पत्नी की मौत। पति से विवाद के बाद गिरी, मासूम बच्चे ने दी जानकारी। पति हिरासत में, परिजनों का हत्या का आरोप।
▪️ *संभल*: BJP क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के बेटे-भाइयों समेत 7 पर केस। पंचायत में प्रधान पति से मारपीट का आरोप।
▪️ *चित्रकूट*: पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र धरने पर बैठे। मां पर अपशब्द बोलने वाले भरत दास पर FIR के बाद विरोध।
▪️ *लखीमपुर*: 2 सिख किसानों के घर चोरी। जेवर, 30 हजार नगद और लाइसेंसी बंदूक पार।
▪️ *बाराबंकी*: सिद्धौर ब्लॉक के 2 गांवों में आग। दर्जन भर घर खाक, अनाज-जेवर-पंपिंग सेट जले।
📌 *प्रशासन-एक्शन*
▪️ *लखनऊ*: स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक जारी। तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट तक काम बंद। 78 लाख मीटर लगे, बिल-शटडाउन की शिकायतें।
▪️ *लखनऊ*: होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25-27 अप्रैल को। 74 जिलों, 1053 केंद्रों पर एग्जाम। 41 हजार पद, 25 लाख अभ्यर्थी।
▪️ *लखनऊ*: सीतापुर नेशनल हाईवे होगा सिक्स लेन। जून तक DPR, साल अंत तक काम शुरू। इटौंजा टोल पर जाम से राहत मिलेगी।
▪️ *बीकेटी*: समाधान दिवस में लेखपाल पर झूठी रिपोर्ट का आरोप। अधिवक्ता ने CDO से शिकायत की, कार्रवाई की मांग।
📌 *अन्य बड़ी खबरें*
▪️ *दिल्ली*: नशामुक्त भारत अभियान में MDMA नेटवर्क का भंडाफोड़। 4 तस्कर अरेस्ट, 2 नाइजीरियाई शामिल। 1 करोड़ का 90 ग्राम MDMA बरामद।
▪️ *दिल्ली*: अमन विहार में अवैध LPG सिलेंडर का जखीरा पकड़ा। 57 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी का खुलासा।
▪️ *हल्द्वानी*: BJP विधायक बंशीधर भगत ने अपनी सरकार को घेरा। बोले- 'मोदी-मोदी करने से काम नहीं चलेगा। जल जीवन मिशन में त्राहिमाम। 2027 में मुश्किल होगी।'
▪️ *हमीरपुर*: BSP चेयरमैन को हाथी की सवारी पड़ी भारी। बिना परमिशन शोभायात्रा में हाथी पर बैठे, SDM का नोटिस।