फूलमनहा रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला अज्ञात शव पुलिस शिनाख्त के लिए कर रही अपील
महराजगंज (उत्तर प्रदेश): जनपद के थाना बृजमनगंज क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 17 अप्रैल 2026 को फुलमनहा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ है। स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की विधिक कार्यवाही पूरी कर ली गई है, किंतु अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
शिनाख्त के लिए पुलिस ने निम्नलिखित विवरण जारी किया है:
मृतक का विवरण
अनुमानित उम्र: करीब 26 वर्ष
कद: 5 फीट 6-7 इंच
रंग व बनावट: सांवला रंग, एकहरा बदन
शारीरिक पहचान: दाहिना पैर कटा हुआ, हल्का चेहरा (खून से लथपथ) और हल्की दाढ़ी
पहनावा: काले रंग की हाफ बाजू शर्ट और ब्राउन (भूरे) रंग का लोअर पैंट
पुलिस की अपील
यदि किसी व्यक्ति को इस हुलिए से मिलते-जुलते किसी लापता व्यक्ति के बारे में जानकारी हो, तो कृपया तत्काल नीचे दिए गए नंबर पर सूचित करने का कष्ट करें:
संपर्क नंबर: 9415834005 (थाना बृजमनगंज)
सादर सूचनार्थ प्रेषित।