logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रियांश मल्टी ट्रेड प्रायव्हेट लिमिटेड द्वारा एल.डी.पी. प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न






लोनावला (महाराष्ट्र), 18 अप्रैल 2020 — रियांश मल्टी ट्रेड प्रायव्हेट लिमिटेड के अंतर्गत रियांश वॉरियर एज्युकेशन सिस्टम द्वारा आयोजित दो दिवसीय लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम (LDP) 17 एवं 18 अप्रैल को होटल रॉयल हील्स, लोनावला में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने व्यक्तित्व और व्यवसायिक कौशल को निखारने का अवसर प्राप्त किया।

यह कार्यक्रम कंपनी के मार्गदर्शक आदरणीय सीएमडी मधुकर जी जाधव सर एवं डबल कोहिनूर लीडर दत्ताजी मांडे सर के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया, जिनके विजन ने हजारों लोगों को सफलता की दिशा दी है।

कार्यक्रम में डायटेशन लंकेश पठाडे ने कंपनी के प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तृत एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने सरल भाषा में उत्पादों के लाभ, उपयोग और उनके प्रभाव को समझाते हुए उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया।

वहीं, अपकमिंग रुबी डायरेक्टर एवं बिजनेस कोच सुरेश खामकर सर ने अपने प्रभावशाली संबोधन में कंपनी का विजन, मिशन और बिजनेस प्लान बेहद आसान और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत किया। उनके मोटिवेशनल सेशन ने सभी प्रतिभागियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता के प्रति जुनून पैदा किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में लीडरशिप क्वालिटी विकसित करना, सही दिशा में मार्गदर्शन देना और नेटवर्क मार्केटिंग के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे जीवन बदलने वाला बताया।

रियांश वॉरियर एज्युकेशन सिस्टम आगे भी ऐसे प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को सफलता की राह पर आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
संपर्क करे :- 9834729088
— समाप्त —

11
365 views

Comment