logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के आचार्य डॉ. ब्रजेश बर्णवाल 'डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान-2026' से अलंकृत*

अमित अग्रवाल गिरिडीह झारखंड



सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के आचार्य डॉ. ब्रजेश बर्णवाल 'डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान-2026' से अलंकृत*

*गिरिडीह:* झारखंड के लिए गौरव का क्षण। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गिरिडीह के हिंदी आचार्य डॉ. ब्रजेश बर्णवाल को साहित्यिक क्षेत्र में असाधारण कार्य एवं समाजहितकारी लोक मंगल सेवाओं के लिए *'डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान-2026'* से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें अखिल भारतीय कबीर मठ, सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू, नागौर, राजस्थान द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती महोत्सव के अवसर पर *महंत डॉ. नानकदास जी महाराज एवं राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। समारोह का आयोजन 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहब चौक, पंचायत भवन के सामने, रोहिणी, नागौर, राजस्थान में किया गया था।

प्रमाण-पत्र के अनुसार, डॉ. बर्णवाल को यह सम्मान "साहित्यिक क्षेत्र में असाधारण कार्य उपलब्धि, समाज एवं राष्ट्र हितकारी लोक मंगल सेवाओं" के दृष्टिगत प्रदान किया गया है। सम्मान-पत्र पर संरक्षक प्रो. डॉ. पठिन सोमानी, संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत भूषण महंत डॉ. नानकदास जी महाराज एवं महासचिव वेद प्रकाश गौड़ के हस्ताक्षर हैं।

तत्काल आरक्षण न मिल पाने के कारण डॉ. बर्णवाल समारोह में उपस्थित नहीं हो सके थे, अतः सम्मान उन्हें डाक द्वारा प्रेषित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें 'भारत का संविधान' की विशेष प्रति भी प्रदान की गई है।

अपनी प्रतिक्रिया में डॉ. ब्रजेश बर्णवाल ने कहा, _"बाबा साहेब के नाम से जुड़ा यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है। यह सम्मान संविधान के मूल्यों और शिक्षा के माध्यम से समाज निर्माण के मेरे दायित्व को और बढ़ाता है। मैं अखिल भारतीय कबीर मठ, महंत डॉ. नानकदास जी महाराज एवं राजस्थान सरकार का हृदय से आभारी हूँ।"_

डॉ. बर्णवाल की इस उपलब्धि पर विद्या भारती झारखंड, विद्यालय परिवार, शिक्षाविदों एवं साहित्यकारों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

1
35 views

Comment