logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अररिया के पलासी प्रखंड से बच्ची लापता, परिजनों में मचा हड़कंप — संदिग्ध कॉल का भी मामला आया सामने

अररिया के पलासी प्रखंड से बच्ची लापता, परिजनों में मचा हड़कंप — संदिग्ध कॉल का भी मामला आया सामने
अररिया जिला के पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 08 से एक बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, काजल कुमारी, पिता मनोज ततमा, 18-04-2056 को सुबह लगभग 9:00 बजे घर से खेत की ओर निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी।
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन और आसपास के इलाकों में तलाश के बावजूद बच्ची का अब तक कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिवार में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है।
परिजनों ने एक और अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि करीब 10–15 दिन पहले काजल के मोबाइल पर +923418541538 नंबर से कॉल आया करता था, जिसमें उसे पैसे का लालच दिया जाता था। परिवार को आशंका है कि कहीं बच्ची इसी बहकावे में आकर कहीं चली तो नहीं गई।
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की जा रही है।
👉 यदि किसी को काजल कुमारी के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें: 7819018344

23
2679 views

Comment