झाँसी रेलवे में सुरक्षा सख्त, जीआरपी की सघन चेकिंग जारी
पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर GRP अनुभाग झाँसी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। क्षेत्र के सभी रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी टीम द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। टीमें प्लेटफार्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग स्थलों पर पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।