नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा
नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा
जिले में 5 जरूरतमंद महिलायें बनीं “शक्ति दीदी”
अब 112 शक्ति दीदियां संभाल रही हैं फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी
ग्वालियर,
ग्वालियर जिले में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप संचालित “शक्ति दीदी” नवाचार के तहत जरूरतमंद महिलाओं को लगातार रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत शनिवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने 5 जरूरतमंद महिलायें को “शक्ति दीदी” की जिम्मेदारी सौंपी। अब जिले में कुल 112 महिलाएं इस पहल के अंतर्गत फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा रही हैं।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुँचकर महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने शहीद गेट बारादरी मुरार स्थित बीपी सेल्स पर सुश्री नीलम मित्तल एवं सुश्री आशा बाथम को “शक्ति दीदी” की जिम्मेदारी सौंपी।
इसी क्रम में गणेश पेट्रोलियम काल्पी ब्रिज पर सुश्री नीतू कुशवाह, दर्शन फिलिंग स्टेशन बिरला हॉस्पिटल रोड पर सुश्री रूबी तथा रामजानकी फिलिंग स्टेशन गदाईपुरा पर सुश्री सपना बाथम को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी प्रदान की गई।
#shaktididi
#gwalior
CM Madhya Pradesh