मिर्जापुर सड़क हादसा: तीन बाइक सवारों की दर्दनाक मौत
मिर्जापुर। जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर में शनिवार (18 अप्रैल 2026) की रात करीब 8 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, पीआरवी के माध्यम से सूचना मिलने पर मड़िहान पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच की। पता चला कि मोटरसाइकिल संख्या UP64 V 9174 पर सवार तीन व्यक्ति—
वीरेंद्र कुमार (35 वर्ष) पुत्र अर्जुन प्रसाद
विजय कुमार (38 वर्ष) पुत्र गुलाब दास
राजेश (41 वर्ष) पुत्र जवाहरलाल
मीरजापुर से मड़िहान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक संख्या UP70 CT 3832 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामले में वादी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना जारी है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
क्षेत्राधिकारी चुनार, मिर्जापुर का बयान (बाइट):
अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।