logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत डिजिटल लाइब्रेरी रूद्रपुर घमहापुर से साइकिल चोरी करने का अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की साइकिल बरामद।

AIMAMIDEA-जन-जन की आवाज By-report-यूपी क्राइम हेड-8127647365

भदोही पर आवेदक अमीर चन्द मौर्य पुत्र लल्लन मौर्य निवासी सवलेपुर (प्रगासपुर) थाना भदोही जनपद भदोही द्वारा सूचित किया गया कि दिनांक 16-04-2026 समय 09 बजें दिन कोचिंग के लिए B.M.P. डिजिटल लाइब्रेरी रूद्रपुर घमहापुर थाना भदोही जनपद भदोही गया था। जहां से मेरी साइकिल चोरी हो गई। सी०सी०टी०वी फुटेज में चोर अर्पित पाण्डेय पुत्र अनील पाण्डेय ग्राम प्रगासपुर थाना भदोही जनपद भदोही करके पहचाना गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भदोही पर चोरी एवं धमकी देने के संबंध में अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0-174/2026 धारा 303(2) /351 (3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई। अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में हो रहे अपराधों में त्वरित कार्यवाही एवं पंजीकृत अभियोगों से सम्बंधित वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में आज दिनांक-18.04.2026 को थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित एक (शातिर चोर) वांछित अभियुक्तों को भदोही स्टेशन के पश्चिमी छोर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान सम्बंधित मा0 न्यायालय किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जें से चोरी की साइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता अर्पित पाण्डेय पुत्र अनिल पाण्डेय ग्राम प्रगासपुर थाना भदोही जनपद भदोही उम्र करीब 20 वर्ष। बरामदगी एक अदद चोरी की साइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम उपनिरीक्षक भारत भूषण सिंह, उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार सिंह, का0 पंकज कुमार थाना व जनपद भदोही।

1
35 views

Comment