logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंदौली। केजी नंदा हॉस्पिटल में डॉक्टर और गार्डपर मारपीट-धमकी का आरोप, थाने में दर्ज हुई तहरीर।

चंदौली। केजी नंदा हॉस्पिटल में डॉक्टर और गार्ड पर मारपीट-धमकी का आरोप, थाने में दर्ज हुई तहरीर।

चंदौली। केजी नंदा हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में है। बरथरा निवासी एक युवक ने हॉस्पिटल के गार्ड और डॉक्टर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

पीड़ित युवक का आरोप है कि वह पिछले 10 दिन से अपनी रिश्तेदार का इलाज कराने के लिए अस्पताल के चक्कर काट रहा था। शनिवार को उसकी रिश्तेदार को डॉक्टर के चेंबर में बुलाया गया। महिला भीतर चली गई, लेकिन युवक को गार्ड ने बाहर ही रोक दिया। युवक ने तीमारदार होने के नाते भीतर जाने की बात कही तो गार्ड ने हाथ पकड़कर धक्का दे दिया। विरोध करने पर उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद डॉक्टर से शिकायत करने पर उन्होंने भी युवक को अपशब्द कहे और धमकी दी कि "यह तुम जैसा के लिए ही रखा हूं।"

घटना से आहत युवक एसपी ऑफिस पहुंचा, लेकिन समाधान दिवस के कारण पुलिस अधीक्षक नहीं मिले। फिर वह कोतवाली पहुंचा और लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। युवक का कहना है कि एक महीने की दवा और जांच के नाम पर उससे 40 हजार रुपए भी लिए गए।

कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जिसमें केजी नंदा हॉस्पिटल के गार्ड और डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने कहा कि घटना की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

केजी नंदा हॉस्पिटल का विवादों से पुराना नाता रहा है। कुछ माह पहले भी राज्य महिला आयोग की सदस्य के साथ अस्पताल में बदसलूकी की गई थी। जब सदस्य ने कार्रवाई की चेतावनी दी तो डॉक्टर सैकड़ों मरीजों के साथ थाने में पहुंच गए और घंटों बवाल काटा। इस दौरान सीओ के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। किरकिरी होने के बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन बाद में पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

0
0 views

Comment