logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*घर में घुसकर धमकी देकर गहने-नकदी लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीन लाख के आभूषण बरामद*

चंदौली। धानापुर पुलिस ने घर में घुसकर धमकी देकर गहने और नकदी लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये कीमत के गहने और 350 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार वादी घनश्याम यादव निवासी ग्राम प्रसादपुर ने तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि मोहित यादव पुत्र शिवकुमार यादव निवासी प्रसादपुर तथा उसका साथी नीरज यादव पुत्र निरंजन यादव निवासी बड़ी समरजाय उनके घर पहुंचे। दोनों ने परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गहने व नकदी की मांग की। डर के कारण वादी की पुत्री ने घर में रखे गहने और एक लाख रुपये उन्हें दे दिए।

इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 57/2025 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल के निर्देशन में कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शाहिदगांव के पहले मोड़ के पास से दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम मोहित यादव (उम्र 23 वर्ष) और नीरज यादव (उम्र करीब 22 वर्ष) बताया। तलाशी में उनके पास से एक जोड़ी पैंजनी, मांग टीका, कान के टॉप्स, नथिया समेत कुल छह आभूषण और नकदी बरामद हुई। बरामद गहनों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।

सीओ स्नेहा तिवारी ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

0
46 views

Comment