logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली में CDSCO कार्यालय पर फार्मासिस्टों की आवाज बुलंद, DTAB के फैसले के खिलाफ जताया कड़ा विरोध

AIMA ब्यूरो (दिल्ली)
नई दिल्ली, 16 अप्रैल 2026 — देशभर के फार्मासिस्टों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर आज राजधानी दिल्ली स्थित Central Drugs Standard Control Organization (CDSCO) कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस दौरान अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव वीके सिंह ने Drugs Controller General of India (DCGI) महोदय से शिष्टाचार भेंट कर Drugs Technical Advisory Board (DTAB) द्वारा लिए गए फार्मासिस्ट विरोधी निर्णय के खिलाफ सशक्त विरोध दर्ज कराया।
बैठक में फार्मासिस्ट समुदाय की समस्याओं, अधिकारों और उनके भविष्य पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को विस्तार से रखा गया। वीके सिंह ने स्पष्ट कहा कि यदि ऐसे निर्णयों को लागू किया जाता है तो इससे देश की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।
इस पर DCGI महोदय ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को गंभीरता से स्वास्थ्य मंत्रालय के समक्ष रखा जाएगा और फार्मासिस्टों के अधिकारों एवं हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
वीके सिंह ने कहा कि फार्मासिस्ट समाज देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की एक मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसे कमजोर करना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है।
इस मौके पर उनके साथ अनुज कुमार (प्रदेश अध्यक्ष, आईटी सेल उत्तर प्रदेश), भूपेश कुमार एवं सचिन गोस्वामी भी मौजूद रहे।
👉 अंत में उन्होंने सभी फार्मासिस्ट साथियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इस आंदोलन को और मजबूत बनाना आवश्यक है।

4
705 views

Comment