logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती की बड़ी वारदात ने हड़कंप मचा दिया है। बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में शुक्रवार दोपहर 12,30

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती की बड़ी वारदात ने हड़कंप मचा दिया है। बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में शुक्रवार दोपहर करीब 5 हथियारबंद बदमाश घुस गए और फिल्मी अंदाज में लूट को अंजाम दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो बदमाश पहले बैंक में दाखिल हुए और कर्मचारियों व ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। कुछ ही मिनटों में उनके तीन और साथी अंदर आ गए और पूरे बैंक पर कब्जा कर लिया। इस दौरान बैंक में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे सहम गए।

एसपी मनीष खत्री के अनुसार, बदमाशों ने बैंक मैनेजर से कैश और लॉकर की जानकारी मांगी। विरोध करने पर मैनेजर के साथ मारपीट की गई और बंदूक की बट से हमला भी किया गया।

करीब 15 मिनट तक बदमाशों ने बैंक में उत्पात मचाया और फिर नकदी व जेवर से भरा बैग लेकर फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 9-10 किलो सोना और लगभग 20 लाख रुपये कैश लूटा गया है। सोने की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी जा रही है, हालांकि पुलिस अभी सटीक आंकड़ा जुटा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शहर के सभी एग्जिट पॉइंट सील कर दिए गए। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
रिपोर्टर राम कुमार गुप्ता सिंगरौली मध्य प्रदेश
#Singrauli #BankRobbery #MPNews #BreakingNews #CrimeNews #AIMAMEDIANEWS

0
24 views

Comment