logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धोरैया में शनिवारीय थाना जनता दरबार, 7 मामलों का निष्पादन

धोरैया (बांका): प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) धोरैया की अध्यक्षता में शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित हुआ। इस दौरान थाना अध्यक्ष, राजस्व कर्मचारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
जनता दरबार में धोरैया के 24 और धनकुंड के 17 लंबित मामलों की समीक्षा की गई। प्रतिवेदित तिथि पर धोरैया के 4 और धनकुंड के 3 मामलों का निष्पादन किया गया।
इस दौरान धोरैया से 3 और धनकुंड से 2 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें कार्रवाई के लिए भेजा गया।
मौके पर पहुंचे लोगों ने सुनवाई होने पर संतोष जताया। BDO ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता है और लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश दिया गया है।

5
47 views

Comment