logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बैंक प्रबंधकों की विदिशा पुलिस कोतवाली में हुई बैठक सभी बैंक प्रबंधकों को दिए आवश्यक निर्देश।


थाना कोतवाली परिसर में बैंक मैनेजरों की बैठक : पुलिस अधीक्षक विदिशा ने दिए बैंक सुरक्षा सुदृढ़ करने के सुझाव।

आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली परिसर में शहर के समस्त बैंक मैनेजरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने बैंक सुरक्षा को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों को अपने-अपने बैंक में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित एवं सुचारू स्थिति में रखने, अलार्म सिस्टम को सक्रिय रखने तथा पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही बैंक परिसरों में डबल गेट व्यवस्था, कैश/जेवर की सुरक्षित स्टोरेज (चेस्ट/लॉकर), इमरजेंसी नंबर डिस्प्ले, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने पर विशेष जोर दिया गया। बैंक मैनेजरों से सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा एवं पुलिस के साथ सतत समन्वय बनाए रखने की अपील की गई।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पुलिस एवं बैंक अधिकारियों के बीच बेहतर संवाद के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे तथा समय-समय पर इस प्रकार की समन्वय बैठकें आयोजित की जाएंगी।

इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली आनंद राज, थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष सिंह एवं थाना प्रभारी यातायात आशीष राय सहित बैंक मैनेजर उपस्थित रहे।

इस पहल का उद्देश्य शहर के बैंकों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करना तथा संभावित आपराधिक घटनाओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करना है।

2
0 views

Comment