सरोजनी नगर में अवैध नॉन-वेज दुकानें हटाई गईं: नामित पार्षद नेहा सिंह ने कार्रवाई कर निश्चित स्थान पर जाने को कहा
लखनऊ के सरोजनी नगर में प्रियम प्लाजा के पास सड़क किनारे अवैध रूप से चल रही नॉन-वेज दुकानें हटाई गईं। यह कार्रवाई शुक्रवार, 17 अप्रैल को नामित पार्षद नेहा सिंह के निर्देश पर की गई।
क्षेत्र के निवासियों ने नामित पार्षद नेहा सिंह को इस संबंध में शिकायत की थी कि सड़क पर खुले में नॉन-वेज की कटाई-छंटाई और बिक्री हो रही है। शिकायत मिलने पर पार्षद नेहा सिंह ने क्षेत्र का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।
पार्षद नेहा सिंह ने इन अवैध दुकानों को हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वे नगर निगम द्वारा निर्धारित नॉन-वेज वेंडिंग जोन में जाकर अपनी दुकानें लगाएं। इसके बाद, प्रियम प्लाजा के पास खुले में चल रही मीट की दुकानों को खाली करवाया गया।
उल्लेखनीय है कि भाजपा शासित नगर निगमों और राज्य सरकारों द्वारा खुले में नॉन-वेज (मांस-मछली) की कटाई-छंटाई और अवैध बिक्री के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जा रहा है।