ऐ दगाबाज जिंदगी दगा देने से बाज ना आई
रह गए जो पीछे उनका होगा क्या तुझे रहम ना आई--पंडित रामकृष्ण शर्मा
चंडीगढ़ मुंबई शनिवार 18 अप्रैल 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा अनिल कौशिक--- हैदराबाद की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है वीडियो एक बैंक में बैंक उपभोक्ता की अचानक काम करते हुए मृत्यु की है।। जिंदगी तू दगा देने से बाज नहीं आई खुद जी लिया और हमें दगा दे गई। जिंदगी की भाग की दौड़ती रफ्तार कब ब्रेक लगा दे कोई नहीं जानता यह सांस कब मुंह मोड़ ले कोई नहीं जानता यह भी ना मालूम है की अंदर गई सांस बाहर आएगी भी या नहीं हंसती खेलती जिंदगी कब मुंह फेर लेती है किसी को भी आज तक इसका पूर्व आभास तो हुआ होगा मुकम्मल जानकारी का अभाव बरकरार है इसीलिए जिंदगी को परमार्थी बनाया परोपकारी बनाया धर्म कर्म लिस्ट बनाया ताकि अंत समय में भौतिक संसार से रुखसत होने में पीड़ा ना हो यह धर्मावत विचार इस वीडियो को भी साथ करते हैं और यह विचार जन सामान्य के लिए धर्म-कर्म और जीवन के सर का पर पानी में संघर्षरत समाज से भी पंडित रामकृष्ण शर्मा ने व्यक्त किए हैं, कि जिंदगी हर पल बेगानी है। इसलिए क़ायदे से जिंदगी को सही मायने में सकारात्मक रूप से जिया जाए। क्योंकि यह मानवीय जीवन सौभाग्य से मिलता है। पिछले जन्मों के सत्कर्मों की बदौलत मिलता है। इसका एक-एक पल व्यर्थ न जाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में रिटायर्ड बैंक उपभोक्ता बैंक में बैठकर अपनी जमा पर्ची भरते--भरते अचानक बेदर्दी मौत का शिकार हो गए। बैंक स्टाफ की मदद से उन्हें मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई गई। लेकिन तब तक प्राण पखेरू उठ चुके थे। पल भर में अमुक व्यक्ति निर्जीव बॉडी में बदल चुका था।।