logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तहसील कोंच में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं


जालौन। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से तहसील कोंच में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) में भाग लिया। इस दौरान दूर-दराज़ से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों, पुलिस शिकायतों एवं अन्य विभागीय समस्याओं से जुड़ी अनेक शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

1
99 views

Comment