logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर पर्यावरण मित्र सदाराम झरबड़े सम्मानित

आमला..आल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन, आमला द्वारा 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का विशेष संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्र एवं शिक्षक सदाराम जी झरबड़े को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें उनके सराहनीय योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह सम्मान समारोह 17 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लिया।

19
798 views

Comment