logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नागदा में मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन बना ऐतिहासिक हल्दी मेहंदी व महिला संगीत से सजा आयोजन

*नागदा में मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन बना ऐतिहासिक, हल्दी-मेहंदी व महिला संगीत से सजा आयोजन*

उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज की खास खबर

नागदा नगर में मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन एसएससी हल्दी मेहंदी व महिला संगीत से सजा आयोजन इसी अवसर पर आज वर-वधु व जनप्रतिनिधियों भोजन कर एक साथ निभाई सहभोज की परंपरा
19 अप्रैल को आशीर्वाद हेतु आमंत्रण
नागदा (नि.प्र.)। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान/निकाह विवाह सम्मेलन इस वर्ष विशेष और ऐतिहासिक रहा। इस बार भी सम्मेलन में पारंपरिक हल्दी, मेहंदी एवं महिला संगीत जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शामिल किया गया, जिससे पूरा वातावरण परिवारमय और हर्षो उल्लास से भर गया। इस पहल से वधुओं, उनके परिवारों एवं वहां उपस्थित सभी में उत्साह और प्रसन्नता का विशेष माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की एक अनूठी विशेषता यह रही कि वधु, उनके परिजन एवं जनप्रतिनिधियों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस पहल ने सामाजिक समरसता और अपनत्व का सशक्त संदेश दिया। शहर में इस प्रकार का दृश्य बहुत कम देखने को मिलता है ,जो विशेष रूप से बेटियों और उनके परिवारों के लिए गर्व और सम्मान का विषय बना।
यह भव्य आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी.गेहलोत एवं जिलाध्यक्ष राजेश जी धाकड़ की उपस्थिति हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला महामंत्री राकेश जी यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र जी अवाना, मंडल अध्यक्ष विजय जी पटेल, बिरलाग्राम अध्यक्ष प्रकाश जी जैन, सांसद एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि ओ.पी. गेहलोत, उपाध्यक्ष सुभाषचंद जी शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हल्दी मेहंदी रस्म में प्रमुख भूमिका बबीता जी रघुवंशी, कौशल्या रघुनाथ सिंह जी ठाकुर, भावना जी रावल, अनीता योगेश जी मीणा, रामकुंवर विजय सिंह जी सिसोदिया, देवकुंवर जी पटेल, संध्या जी जोशी, शैलेंद्र बिट्टू जी यादव, गौरव जी यादव, सुभाष जी रावल, महामंत्री फूलवती जी मल्लाह, दौलतराम जी प्रजापत, सूरज जी मकवाना, लोकेश जी माली, जाकिर गुड्डू, हिम्मत राठौर, शरद जैन ग़बुल, गोपाल सलूजा, रितेश जी नागदा, सुरेंद्र जैन कांकरिया, राजा कर्णावत,महेंद्र राठौर, अज्जू माहेश्वरी, जगदीश बागड़ी, वर्षा मेहता, उर्मिला डांगरा,साधना जैन,दीपक जैन,शाकिर मंसूरी,असलम खान,
वर्षा मेहता,उर्मिला डांगरा ,लता खेतान,माया शर्मा,पुरोहित मैडम,अन्नपूर्णा शर्मा,पुष्पा रघुवंशी,ऋतु पांडेय,हेमलता बागडी,मोनिका सोलंकी,फूलमती मल्लाह, साधना जैन, सीमा सारस्वत,पूजा मंडल,मीणा गुर्जर,सुनीता गुर्जर, जया पांडे,कृष्णा चौहान, रुक्मणि सिंदल,तारा प्रजापत, दीपक जैन, श्रीराम शर्मा ,छोटे मल्लाह, सुनील जोशी, सहित बड़ी संख्या में अतिथियों एवं परिवारजनों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में सभी पारंपरिक शादी की रीति-रिवाजों के साथ पूजन एवं आशीर्वाद की सभी रस्में विधिवत संपन्न की गईं। सभी ने खुशी के इस मौके पर डांस भी उत्साह के साथ में किया।नगर पालिका द्वारा कमला श्री गार्डन में लाइट, साउंड एवं सुव्यवस्थित भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी, जिसकी सभी ने सराहना की।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत ने नगरवासियों से अपील की है कि वे 19 अप्रैल को शाम को 5 बजे कृषि उपज मंडी से शुरू होने वाली वर एवं वधु निकासी में शामिल होके पूरे आयोजन को सफल बनने का आग्रह कर वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया है उन्होंने सभी व्यापारिक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों से सहयोग कर आयोजन को सफल बनने की अपील की है ।नरेंद्र मोदी खेल परिषद में आयोजन की भव्य तैयारी की जा रही है।

12
853 views

Comment