logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बांकेगंज अंबेडकर मूर्ति विवाद: पूर्व सांसद जुगुल किशोर ने दोनों पक्षों की सुनी बात, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

संवाददाता : आकाश सिंह (लखीमपुर खीरी)
बांकेगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर हुए विवाद के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व सांसद एवं वर्तमान भाजपा नेता जुगुल किशोर बांकेगंज पहुंचे, जहां उन्होंने दोनों पक्षों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और मौके की स्थिति का जायजा लिया।
मीडिया से बातचीत में जुगुल किशोर ने 14 अप्रैल को हुई घटना को अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में तनाव पैदा करती हैं और आपसी भाईचारे को प्रभावित करती हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पर हमला, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटनाएं पूरी तरह गलत हैं और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि घटना के बाद पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों पर किसी भी प्रकार की ज्यादती भी निंदनीय है।
उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, लेकिन किसी भी निर्दोष व्यक्ति को सजा न मिले। साथ ही सभी पक्षों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
फिलहाल क्षेत्र में हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।

33
968 views

Comment