logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाशिक में हादसों की श्रृंखला जारी, दो दिन में तीसरी मौत


नाशिक सूत्र
शहर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिडको क्षेत्र के खुटवड नगर में शनिवार दोपहर आज करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों में सातपूर इंडस्ट्रियल एरिया समेत अलग-अलग इलाकों में हुए हादसों में यह तीसरी मौत है। लगातार हो रहे इन हादसों से स्थानीय नागरिकों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के अंदरूनी इलाकों में सड़कों की खुदाई और गड्ढों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अव्यवस्थित ट्रैफिक और भारी वाहनों की आवाजाही के चलते हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
घटना के बाद गुस्साए नागरिकों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए और खराब सड़कों की जल्द मरम्मत की जाए, ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

40
1243 views

Comment