logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोरनी में गौ माता के मुंह में फटा बारूद, हालत गंभीर; दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

पंचकूला के मोरनी क्षेत्र के गांव थापली के पास एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 16 अप्रैल 2026 को नदी किनारे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रखा गया बारूद का गोला एक गौ माता ने खा लिया, जिसके बाद वह गोला उसके मुंह में ही फट गया। धमाका इतना भीषण था कि गौ माता का मुंह और जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना का दृश्य बेहद विचलित करने वाला बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह की घटना क्षेत्र में पहले भी 2-3 बार हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों ने इस कृत्य को घोर अमानवीय और पापपूर्ण बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल और अन्य गौसेवकों ने तत्परता दिखाते हुए घायल गौ माता को रेस्क्यू कर सेक्टर-23 स्थित गौशाला में उपचार के लिए पहुंचाया। फिलहाल गौ माता का इलाज जारी है।

श्री रजनीश जी महाराज ने दोषियों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 21 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

प्रशासन और पुलिस से मांग की जा रही है कि इस जघन्य कृत्य में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

सूचना हेतु संपर्क नंबर: 7457862993

यह घटना अत्यंत दुःखद और मानवता को झकझोर देने वाली है। गांव थापली के पास गौ माता के साथ हुई यह क्रूरता असहनीय है। जिस किसी ने भी बारूद का गोला रखकर यह घोर पाप किया है, उसे कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार का अमानवीय कृत्य करने का साहस न कर सके
हम रजनीश महाराज द्वारा कही गई बातों का समर्थन करते हैं। वे समाज को जागरूक कर रहे हैं और गौ माता की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं। ऐसे समय में हमें एकजुट होकर कानून और न्याय के मार्ग पर चलते हुए दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रयास करना चाहिए। गौ रक्षा और मानवता की रक्षा हम सभी का कर्तव्य है।

#samacharsansarnews24 #मोरनी_घटना #गौ_क्रूरता #पंचकूला_न्यूज #न्याय_की_मांग

9
610 views

Comment