logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत की जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित

बांका जिला के धोरैया प्रखंड कार्यालय में भारत की जनगणना 2027 के मद्देनजर स्वगणना (Self Enumeration) जागरूकता अभियान सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रंजू देवी के नेतृत्व में एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जनगणना करने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर बीपीआरओ अनुपम अनुराग सहित प्रखंड स्तर के सभी कर्मी, माननीय मुखिया, वार्ड सचिव एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करें, ताकि जनगणना 2027 की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सफल बनाया जा सके।
कार्यक्रम में स्वगणना से जुड़ी तकनीकी जानकारी, मोबाइल ऐप के उपयोग एवं पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।
यह जागरूकता अभियान 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत प्रखंड क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
👉 अंग संदेश न्यूज़ | धोरैया, बांका

1
77 views

Comment