logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धनबाद/कतरास में संगठन सचिव शुभम यादव को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाज़ुक

धनबाद/कतरास में उस समय सनसनी फैल गई जब जनता श्रमिक संघ के संगठन सचिव शुभम यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग दहशत में हैं।
बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद शुभम यादव को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के महापौर संजीव सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

0
0 views

Comment