विधानसभा अध्यक्ष 25 करोड़ से अधिक राशि का भूमिपूजन आज शाम 4 बजे करेंगे
विधानसभा अध्यक्ष 25 करोड़ से अधिक राशि का भूमि पूजन आज शाम 4 बजे करेंगे
बैरियर चौराहा एबी रोड ब्रिज के नीचे आयोजित होगा भूमि पूजन कार्यक्रम
विधानसभा अध्यक्ष मध्य प्रदेश शासन श्री नरेंद्र सिंह तोमर 18 अप्रैल को अपराह्न 4 बजे लगभग 25 करोड़ से अधिक राशि के कार्यों का भूमि पूजन करेंगे नगर निगम के भूमि पूजन कार्यक्रम में शहर के 10 किलोमीटर रोड पर पौध रोपण एवं एबी रोड फ्लाईओवर के नीचे कलर पेंटिंग वर्टिकल गार्डन लाइटिंग कार्य लागत 2.30 करोड़ स्वच्छ भारत मिशन 2.0 योजना अंतर्गत बायो सी बी जी प्लांट एवं एमआरएफ प्लांट निर्माण लागत लगभग 23 करोड रुपए के कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा । भूमि पूजन कार्यक्रम में कृषि किसान एवं कल्याण मंत्री एदल सिंह कंसाना नगर, निगम महापौर शारदा राजेंद्र प्रसाद सोलंकी, मुरैना संसदीय क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर , विधायक दिनेश गुर्जर , समाज सेवी कमलेश कुशवाह सहित शहर के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी नगर निगम द्वारा की जा रहा है।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena