राठ, प्रीपेड मीटर से परेशान जनता ,महिलाओं ने किया खुला विरोध
राठ के रामलीला मैदान में आयोजित स्मार्ट मीटर जागरूकता अभियान उस समय विरोध प्रदर्शन में बदल गया जब बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं सामने रखीं।
कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनके पोस्टपेड मीटर को बिना उचित जानकारी के प्रीपेड में बदल दिया गया है, जिससे उन्हें बार-बार रिचार्ज करना पड़ रहा है और बिजली कटने की समस्या झेलनी पड़ रही है।
महिलाओं ने भी इस प्रीपेड मीटर प्रणाली का विरोध करते हुए इसे वापस पोस्टपेड करने की मांग की।
कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि सौर ऊर्जा प्लांट होने के बावजूद उनके बिजली बिल अधिक आ रहे हैं।