logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मसूरी की माल रोड पर सड़ता सिस्टम: 3 साल से जाम सीवर, मच्छरों का अड्डा बना पॉश इलाका

मसूरी की प्रतिष्ठित माल रोड—जहाँ से शहर की पहचान बनती है—आज प्रशासनिक लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण बन चुकी है।

इंद्रमणि बडोनी चौक (Rialto) के पास, महाराजा रेस्टोरेंट और Soule Bar के ठीक पीछे, पिछले 3 वर्षों से एक सीवर ड्रेन साफ नहीं किया गया। हालात इतने बदतर हैं कि यहाँ रोज़ पानी जमा रहता है, जो अब मच्छरों और मधुमक्खियों का प्रजनन स्थल बन चुका है।

स्थानीय वार्ड सदस्य अमित भट्ट ने कई बार जल संस्थान और नगर पालिका को सूचित किया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला—समाधान नहीं।

👉 तीन बार सफाई टीम आई, लेकिन काम किए बिना लौट गई।
कारण?
“ये जगह प्राइवेट प्रॉपर्टी में आती है, हमें नहीं पता किसकी है।”

सवाल ये है—
अगर यही तर्क है, तो क्या सीवर लीक हो या न्यूक्लियर लीक, प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहेगा।

स्थिति और गंभीर तब हो जाती है जब सामने आता है कि
👉 इस क्षेत्र में ऊपर रहने वाले कुछ लोगों ने अवैध रूप से सीवर लाइन जोड़ रखी है,
👉 लेकिन आज तक न कोई चालान, न कोई कार्रवाई।

अब जब डेंगू और मलेरिया का मौसम सिर पर है, तब भी विभागों की यह उदासीनता सीधे तौर पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ है।

स्थानीय निवासियों का कहना है—
“जब अधिकारी वार्ड मेंबर की नहीं सुन रहे, तो आम जनता कहाँ जाए? अब आखिरी रास्ता CM हेल्पलाइन ही बचा है।”

📍 माल रोड जैसे हाई-प्रोफाइल इलाके में अगर ये हाल है, तो बाकी शहर का अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं।

यह सिर्फ एक सीवर नहीं, सिस्टम की सड़ांध है—जो अब खुलकर सामने आ रही है।

4
4478 views

Comment