logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डॉ. शाज़िया तस्नीम सिद्दीकी की पहल से “मोहब्बत वाला शांति मैच” बना कौमी एकता की मिसाल, मछरिया का मैदान बना ईडन गार्डन

कानपुर/उत्तर प्रदेश
मछरिया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत 17 अप्रैल (शुक्रवार) को मेराज बाबा ग्राउंड, मछरिया में डॉ. शाज़िया तस्नीम सिद्दीकी (ग्लोबल पीस एंबेसडर, UNO) की अध्यक्षता में आयोजित “मोहब्बत वाला शांति मैच” ने भाईचारे और एकता की नई मिसाल कायम कर दी। यह आयोजन न सिर्फ कानपुर बल्कि पूरे देश में कौमी एकता के प्रतीक के रूप में उभरकर सामने आया।
डॉ. शाज़िया तस्नीम सिद्दीकी की दूरदर्शी पहल और नेतृत्व में खेले गए इस विशेष मुकाबले में बजरंग दल 11 और मुस्लिम युवा 11 की टीमों ने खेल भावना के साथ प्रेम, सौहार्द और आपसी सम्मान का अद्भुत संदेश दिया। मैदान पर जो दृश्य देखने को मिला, उसने मछरिया के इस ग्राउंड को मानो जैसे “ईडन गार्डन” की गरिमा प्रदान कर दी हो।
मैच के दौरान दोनों टीमों ने दिल जीत लेने वाली मिसाल पेश की—मुस्लिम युवा खिलाड़ियों ने बजरंग दल टीम को भगवा पटका पहनाकर सम्मानित किया, वहीं बजरंग दल के खिलाड़ियों ने मुस्लिम टीम को टोपी पहनाकर भाईचारे का संदेश दिया। यह दृश्य उपस्थित दर्शकों के लिए भावुक और प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी एक-दूसरे का सम्मान कर समाज में प्रेम, शांति और एकता का संदेश मजबूत किया। इस अवसर पर डॉ. शाज़िया तस्नीम सिद्दीकी ने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आज के समय में बेहद आवश्यक हैं, जो युवाओं को जोड़ते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
टूर्नामेंट के सफल संचालन में मदार फाउंडेशन के फैयाजुद्दीन शाह ने मुख्य संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं मैच मैनेजमेंट टीम में रिंकू भाई, फरहान भाई के साथ आदिल, राशिद, फैज़ू, मनोज और राहुल सहित सभी सहयोगियों का योगदान सराहनीय रहा।।
यह आयोजन न केवल एक खेल प्रतियोगिता रहा, बल्कि कौमी एकता, प्रेम और सौहार्द का जीवंत संदेश बनकर उभरा—जो समाज को जोड़ने और नई दिशा देने की प्रेरणा देता है!!

5
5049 views

Comment