logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कुम्भलगढ़ में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित

17_04_2026_RAJSAMAND_PRESS_NOTE_03
-----------

कुम्भलगढ़ में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित
कलक्टर ने विभिन्न राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
फोटो संलग्न 

राजसमंद, 17 अप्रैल। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा की अध्यक्षता में शुक्रवार सायं 4 बजे उपखण्ड कार्यालय कुम्भलगढ़ में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर, सभी उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार आदि उपस्थित रहे। 
बैठक में जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। कलक्टर ने म्यूटेशन, सीमाज्ञान, राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के निपटान, खातेदारी अधिकार से संबंधित प्रकरणों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने धारा 251ए आरटी अधिनियम, पीडी प्रारंभिक एवं अंतिम प्रकरणों, धारा 91 एलआर एक्ट के तहत अतिक्रमण से जुड़े मामलों एवं धारा 183 (बी) के अंतर्गत प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके साथ ही भूमि अवाप्ति के मामलों, राजकीय भूमि (खाता संख्या 1) से संबंधित आवंटन, नियमन एवं खातेदारी अधिकार से जुड़े प्रकरणों की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

बैठक में धारा 177 के तहत विचाराधीन प्रकरणों, सार्वजनिक प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन के लंबित मामलों, जिला कार्यालय से कमी पूर्ति हेतु प्राप्त एवं जांच उपरांत भेजे गए प्रस्तावों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त भूमि रूपांतरण, फौजदारी मामलों के मानचित्र तथा कृषि से अकृषि प्रयोजनार्थ संपरिवर्तन नियम 2007 से संबंधित प्रकरणों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


--

-----------
--
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय,
राजसमंद-313324

0
24 views

Comment