logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जेहादी मानसिकता की बढ़ती घटनाओं के विरोध में हिन्दू संगठनों द्वारा कलेक्टर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

जेहादी मानसिकता की बढ़ती घटनाओं के विरोध में हिन्दू संगठनों द्वारा कलेक्टर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन ।

पाली शुक्रवार 17 अप्रेल। देश भर में बढ़ रही सुनियोजित जेहाद की घटनाओं को विकृत मानसिकता का परिचायक बताते हुए हिन्दू संगठनों द्वारा इसके खिलाफ जनजागरण करने और आम जन को सावधान करने के लिए आज विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा जिला कलेक्टर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करके राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में लिखा की देश भर में जिहाद के तहत वन भूमि , सार्वजनिक भूमि , सेना और रेल भूमि पर अवैध कब्जे किये जा रहे हैं। एक छडयत्र के तहत खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है।, मुस्लिम बहुसंख्यक आबादी वाले इलाकों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों के उत्पीड़न तथा अवयस्क बालिकाओं का शोषण आदि अनेक प्रकार की घटनाएं इसी विकृत जैहादी मानसिकता की परिचायक हैं।
जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत ने बताया कि ज्ञापन में लिखा की देश भर में हो रही जिहादी मानसकिता वाली गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाईं जावे तथा राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ​सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए।
​लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए। तथा ​जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए।
विरोध प्रदर्शन में जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, नगर अध्यक्ष आनन्दस्वरूप गुप्ता, रंगलाल जाट, गणेशाराम कुमावत, श्रवण भीलवारा, गोविंद मेगवाल, श्रवण सिंह, बाबूदास वैष्णव, दुर्गेश चौहान, परमेश्वर शर्मा, नंदू अरोड़ा, योगेश चावला, सोहन सिंह राव, लक्ष्मण गोस्वामी, श्रवण रावल, अक्षय राठौड़, महेंद्र सिंह नरुका, हरीश सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली

3
501 views

Comment