पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए बांधे परिंडे
गर्मी का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में पक्षियों के लिए जगह-जगह परिंडे लगाओ अभियान शुरू हो गए हैं। जिससे पेड़ों सहित अन्य जगहों पर परिंडे बांधकर पानी व दाना की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम पंचायत रेलावन परिसर में ग्राम विकास अधिकारी सौरभ मीणा के नेतृत्व में परिंडे बांधे गए।
ग्राम विकास अधिकारी सौरभ मीणा ने बताया कि इन दिनों गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में पक्षी पानी पीने के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में पक्षियों के लिए दाना-पानी के लिए जगह-जगह परिंडे लगाए जा रहे हैं। ताकि पक्षियों को पीने का पानी आसानी से उपलब्ध हो सके। परिंडे बांधने के साथ ही इनमें नियमित पानी भरने का संकल्प भी लिया गया। इस दौरान कनिष्ठ लिपिक शिवकुमार, सुरक्षा गार्ड गिर्राज सहित अन्य कार्मिक मौजूद थे।
Aima media jhalawar