ईथॉस में 19 व 26 अप्रैल कों निशुल्क हृदय रोग शिविर, जांचों पर भी मिलेगी छूट।
कोटा। शहर के अग्रणी मल्टीस्पेशलिटी सेंटर ईथॉस हॉस्पिटल द्वारा आमजन के हृदय स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अप्रैल माह में दो चरणों में नि:शुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर आगामी रविवार 19 एवं 26 अप्रैल 2026 को अस्पताल परिसर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा।
अस्पताल के निदेशक प्रदीप दाधीच ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. असलम खान (MBBS, MD, DNB कार्डियोलॉजी) मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त, रेडियोलॉजी एवं विभिन्न लैब जांचों पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, धड़कन की अनियमितता, उच्च रक्तचाप तथा अन्य हृदय संबंधी समस्याओं से ग्रसित मरीज इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
निदेशक दाधीच ने आमजन से अपील की है कि वे इस नि:शुल्क शिविर में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर अपने हृदय स्वास्थ्य की समय पर जांच कराएं, जिससे गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव हो सके।