logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा (सत्र 2025-26) में किया शानदार प्रदर्शन

खानपुर कलां, 17 अप्रैल।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा (सत्र 2025-26) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।विद्यालय की छात्रा ऋतिका ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं एलिस ने 92 प्रतिशत और सिया ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इन छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें “शाइनिंग स्टार्स” के रूप में सम्मानित किया गया।विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन और अनुशासन का प्रतीक है।विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वे आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करती रहेंगी।फोटो कैप्शन :-
01 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं ऋतिका, एलिस और सिया।

1
12 views

Comment