बिहार कौशल विकास मिशन
बिहार कौशल विकास मिशन के अंतर्गत भर्ती–प्रशिक्षण–तैनाती (RTD) योजना के तहत दिनांक 16 अप्रैल 2026 को M/s Utkarsh Welfare Foundation के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। इस एमओयू के अंतर्गत अभ्यर्थियों को बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत उम्मीदवारों को Microfinance Executive के रूप में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल राज्य के युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार
Samrat Chaudhary Chief Minister