logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आत्मनिर्भरता की ओर कदम: महिला कांस्टेबल सोनिया एवं प्रियांशी ने मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक

मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर

बिल्सी। नगर के बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं एवं स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केंद्र प्रभारी रचना देशवाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं एवं महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर—112, 1090, 181, 1930, 1098 आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और उत्पीड़न से बचाव के उपाय सरल एवं सहज भाषा में समझाए गए। पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में बिना झिझक तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। महिला कांस्टेबल सोनिया एवं प्रियांशी तोमर सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा के महत्व पर विशेष जोर देते हुए शिक्षा को सशक्तिकरण का प्रमुख आधार बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। संवाद

0
35 views

Comment