logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निःशुल्क कोचिंग के मंच से IPS शुभम ठाकुर ने भरे छात्रों के सपनों में पंख

बरेला। नगर की 'निःशुल्क स्टूडेंट कोचिंग क्लास' में "How To Crack UPSC" विषय पर एक प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जबलपुर के IPS शुभम ठाकुर उपस्थित हुए, जिन्होंने क्षेत्र के छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें यूपीएससी परीक्षा की बारीकियों से अवगत कराया।
सत्र को संबोधित करते हुए IPS शुभम ठाकुर ने कहा कि यूपीएससी की तैयारी केवल ज्ञान का नहीं बल्कि धैर्य और एकाग्रता का परीक्षण है। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास ही आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाएगा। इस दौरान उन्होंने तैयारी के लिए सही रणनीति और समय प्रबंधन के गुर भी सिखाए।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। जिनमें नगर अध्यक्ष प्रतीक दुबे, पूर्व उपाध्यक्ष सोनू सोनकर, मंडल अध्यक्ष अर्पित जैन, पूर्व पार्षद चंदन पटेल और मुकेश साहू शामिल रहे। अतिथियों ने निःशुल्क कोचिंग क्लास द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराशने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

6
3254 views

Comment