logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंडो-यूएस ट्रेड डील के विरोध में युवक कांग्रेस का सत्याग्रह जारी, सातवें दिन सरकार पर तीखे प्रहार

अमरावती/मेळघाट: इंडो-यूएस ट्रेड डील के विरोध में युवक कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया सत्याग्रह सातवें दिन भी जारी रहा। इस आंदोलन में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने आंदोलनकारियों का हौसला और बढ़ा दिया।
आंदोलन स्थल पर पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर, सांसद बलवंत वानखडे, विधायक जगताप, जिला अध्यक्ष बबलू देशमुख, पूर्व विधायक बीरेंद्र जगताप तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष कंचनमाला गावंडे सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व पालकमंत्री यशोमती ठाकुर ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह इंडो-यूएस ट्रेड डील किसानों के लिए बेहद घातक साबित होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस समझौते के माध्यम से किसानों की पीठ में खंजर घोंपने का काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के हित में शुरू किया गया यह सत्याग्रह तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार इस जनविरोधी निर्णय को वापस नहीं लेती।
सत्याग्रह के आयोजन की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष राहुल येवले और मेळघाट विधानसभा युवक कांग्रेस टीम द्वारा संभाली गई। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव निलेश गुरे, कार्याध्यक्ष अनिकेत डेंगळे, सागर कलाने, सहदेव बेलकाका (अध्यक्ष, चिखलदरा), पीयूष मालवीय (मेळघाट विधानसभा अध्यक्ष), वैभव देशमुख, आशीष यादव, रामायक, संदीप, शुभम बाम्बाल, ललिता बेरोकर, विकी राठौड़ सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष राहुल येवले ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि विभिन्न विवादों के चलते सरकार दबाव में है और इसी कारण किसानों के खिलाफ फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक यह किसान विरोधी ट्रेड डील रद्द नहीं की जाती, तब तक युवक कांग्रेस का आंदोलन पूरे देश में जारी रहेगा।

13
677 views

Comment