logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*काश्यप विद्यापीठ का कक्षा 10वीं सी.बी.एस.ई. परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, 19 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए*


बदनावर : 15 अप्रैल 2026 (नि.प्र.)।काश्यप विद्यापीठ के कक्षा 10वीं सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

विद्यालय के कुल 107 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 96 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में तथा शेष 11 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

विद्यालय के 19 मेधावी विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इनमें
मेधांश सोनी (96.20%), समीक्षा चोरड़िया (95.60%), भूमिका पाटीदार (95.40%), हर्ष शर्मा (95.40%), अपेक्षा सिसोदिया (95.20%), कृति श्रीश्रीमाल (95.00%), आरुषि पाटीदार (94.60%), अनय बोकाड़िया (94.60%), आस्था सिसोदिया (94.40%), हीरक नाहर (94.40%), दक्ष राज सिंह पंवार (92.60%), पावनी चंद्रावत (92.60%), रितु मुकाती (92.40%), हिया जैन (92.20%), पार्थ पाटीदार (92.20%), रुपाशी बल्दवा (91.80%), प्राची यादव (91.60%), दिशा जायसवाल (91.00%) एवं अर्पिता सिर्वी (90.00%) शामिल हैं। एवं शेष विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए

उल्लेखनीय है कि अपनी स्थापना के बाद से ही काश्यप विद्यापीठ का परीक्षा परिणाम निरंतर श्रेष्ठ रहा है तथा विद्यार्थियों के अंकों का प्रतिशत भी लगातार बढ़ रहा है, जो विद्यालय के सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण एवं अनुशासित शिक्षण प्रणाली का प्रमाण है।

इस उपलब्धि पर प्राचार्य नंदा व्यास ने विद्यालय परिवार की और से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों के समर्पण एवं विद्यार्थियों के परिश्रम की सराहना के साथ साथ स्कूल की ट्रस्टी श्रीमति नीता कश्यप के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

5
569 views

Comment